काशीपुर, जनवरी 4 -- काशीपुर। अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष और युवा कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाला। इसमें उन्होंने अंकिता हम शर्मिंदा है, तेरे कातिल जिंदा है, के नारे लगाए। रविवार शाम छात्रसंघ अध्यक्ष जतिन शर्मा व युवा कांग्रेस ने अंकित हत्याकांड की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर मोहल्ला किला से मशाल जुलूस निकाला। यह मशाल जुलूस मुख्य बाजार से होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर समाप्त हुआ। इस दौरान हरदेव सिंह हैरी, रवि ढींगरा, मो.शाहरुख, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजू छीना, ललित मोहन, गुरुप्रेम सिंह, मोहम्मद अरशद,अभय सिंह समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.