रांची, दिसम्बर 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। ई-कल्याण छात्रवृत्ति का भुगतान न होने से नाराज विद्यार्थियों ने शनिवार को आदिवासी छात्र संघ के नेतृत्व में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के मुख्य द्वार से कल्याण कॉम्प्लेक्स, मोरहाबादी तक मार्च निकालकर कल्याण कॉम्प्लेक्स का घेराव किया। उनका कहना था कि पिछले तीन वर्षों 2022-23, 2023-24 और 2024-25 से छात्रवृत्ति का भुगतान न होना कोई प्रशासनिक भूल नहीं, बल्कि यह एक व्यवस्थित उपेक्षा और राजनीतिक लापरवाही का परिणाम है, जिसकी कीमत आज छात्र अपनी पढ़ाई छोड़कर चुका रहे हैं। प्रदर्शकारियों ने कहा कि अब सब्र की सीमा समाप्त हो चुकी है। झारखंड सरकार और केंद्र सरकार की राजनीतिक असंवेदनशीलता ने आज राज्य के छात्रों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है। ई-कल्याण छात्रवृत्ति जैसी जीवनर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.