देवरिया, फरवरी 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। समाज कल्याण विभाग द्वारा सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के कक्षा 9 से परास्नातक सहित अन्य कोर्स करने वाले छात्रों को प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति मिलती है। कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के समक्ष इसे लेकर कोई दिक्कत नहीं है लेकिन कतिपय महाविद्यालयों में अध्ययरत स्नातक व उससे अग्रेत्तर छात्रों द्वारा विभाग के पोर्टल पर छात्रवृत्ति के लिए किए गए आवेदन का डेटा पोर्टल पर सस्पेक्टेड दिखने से छात्र परेशान हैं। कक्षा 9 से परास्नातक सहित विभिन्न कोर्स करने वालेसामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के छात्रों को विभागीय पोर्टल पर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों का सत्यापन पीएफएमएस द्वारा आधार सीडिंग सत्यापन व बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के साथ आव...