कौशाम्बी, जनवरी 6 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ सोशल सेक्टर की बैठक कर कार्यों के प्रगति की समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने सबसे अधिक जोर पेंशना से सभी पात्रों को लाभान्वित किए जाने पर दिया। उन्होंने छात्रवृत्ति की समीक्षा के दौरान संस्थानों द्वारा पूर्वदशम छात्रवृत्ति के डाटा को अग्रसारित करने के अनुश्रवण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि संस्थानों से समन्वय कर दशमोत्तर छात्रवृत्ति के डाटा को समयबद्ध अग्रसारित कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पेंशन की समीक्षा के दौरान कहा कि सर्वे कराकर छूटे हुए सभी पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाय तथा यह स...