भदोही, जनवरी 7 -- ज्ञानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जिले में संचालित सभी संस्कृत महाविद्यालय संस्कृत विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं जो संस्कृत छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन से किसी कारणवश छूट गए हैं उन्हें शासन द्वारा एक और मौका दिया गया है। उन्होंने बताया कि संस्कृत छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन आठ दिसंबर से शुरू हुआ था तथा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बीते 31 दिसंबर को समाप्त हो गई थी। जिसके कारण कुछ छात्र-छात्राएं संस्कृत छात्रवृत्ति ऑनलाइन करने से वंचित हो गए थे। छात्रहित को दृष्टिगत रखते शासन ने अब संस्कृत छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी तक निर्धारित की है। उसके बाद संस्कृत छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन नहीं हो सकेगा। बताया कि प्रधानाचार्य द्वारा पोर्टल पर छात्रों द्वारा किए ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन, ...