धनबाद, दिसम्बर 21 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता छात्रवृत्ति नहीं मिलने का मामला तूल पकड़ने लगा है। शनिवार को आजसू छात्र संघ ने सड़क पर उतर कर शिक्षा के लिए भिक्षा पदयात्रा निकाली। रानीबांध धैया से शुरू पदयात्रा में छात्रों के हाथों में लंबित छात्रवृत्ति भुगतान से बैनर व पोस्टर था। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रवृत्ति नहीं मिलने के लिए राज्य सरकार को जिम्मेवार ठहराया। समाहरणालय पहुंचकर डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए लंबित छात्रवृत्ति भुगतान की मांग की। ई कल्याण पोर्टल पर सभी लंबित आवेदनों की स्थिति सार्वजनिक करने को कहा। छात्र आक्रोश मार्च का नेतृत्व आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने किया। उन्होंने कहा कि जिलास्तर पर हुई देरी की भी जांच हो। मौके पर पीयूष चौधरी, गिरधारी महतो, युवा संयोजक हीरालाल ...