उन्नाव, नवम्बर 20 -- उन्नाव। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत साल 2024-25 में छात्रवृत्ति से वंचित सभी वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति भुगतान के लिए संशोधित समय जारी किया गया। शिक्षण संस्थान द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने और ऑनलाइन आवेदन के लिए 20 से 26 नवंबर, छात्रों द्वारा त्रुटियों को सुधार करने व फाइनल प्रिंट आउट निकालने के लिए 29 नवंबर और विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित करके आगे बढ़ाने के लिए 3 दिसंबर तक का समय तय किया गया है। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.