रांची, दिसम्बर 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक और केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की तथा झारखंड की जनता से संबंधित समस्याओं को रखा। प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश शामिल हुए। केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह से मुलाकात के दौरान झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका सिंह पांडे भी उपस्थित रहीं। दोनों केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार की लापरवाही और वित्तीय कुप्रबंधन के कारण राज्य की जनता प्रताड़ित हो रही ...