सहारनपुर, फरवरी 19 -- सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम मनीष बंसल ने छात्रवृत्ति के लिए समय से छात्रों का डाटा नहीं भेजने वाली संस्थाओं को नाराजगी जताते हुए चेताया कि संस्थान की लापरवाही से छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित न रहना पडे। कहा ध्यान रहे ऐसा हुआ तो कार्यवाही होगी। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में डीएम मनीष बंसल ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग या शिक्षण संस्थाओं की लापरवाही से किसी भी छात्र को छात्रवृत्ति संबंधी नुकसान हुआ तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। छात्रवृत्ति संबंधी सभी विभाग ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार कर जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराएं ताकि इन पर अग्रिम कार्यवाही की जा सके। डीएम ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देश...