प्रयागराज, दिसम्बर 29 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दो छात्रनेताओं सत्यम कुशवाहा और जितेंद्र धनराज पर गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिला बदर करने और कई अन्य छात्रनेताओं को भी गुंडा एक्ट की नोटिस देने के विरोध में छात्रों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। इविवि के छात्रनेताओं और छात्रों ने छात्रसंघ भवन से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और दमनात्मक कार्यवाही के विरोध में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। छात्रनेता विवेकानंद पाठक ने छात्रों की बात न सुनने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। छात्रनेता प्रियांशु विद्रोही ने कहा कि अगर छात्रों के ऊपर इसी तरह की दमनात्मक कार्यवाही होती रही तो वो दिन दूर नहीं जब छात्रों के आक्रोश से सरकार का सिंहासन हिल जाएगा। पैदल मार्च और ज्ञापन देने वालों में म...