नई दिल्ली, मई 4 -- Bihar Weather Today: बिहार की राजधानी पटना में रविवार दोपहर बाद मौसम के मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार शाम में या रात के समय मेघगर्जन और हल्की बारिश होने की संभावना है। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं बिहार के एक-दो स्थानों पर भी ठनका और आंधी-बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। जबकि शनिवार को राज्य के अधिकतम तापमान में 2.8 और न्यूनतम तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे गर्म शहर 39 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास का डेहरी और सबसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.