मथुरा, फरवरी 19 -- छाता बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। इनका परिणाम देर शाम घोषित हुआ। इसमें कड़े मुकाबले में नौ राउंड के बाद भगत सिंह जादौन को हराकर राजेश कुमार पालीवाल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं सचिव पद पर अजय चौधरी को हराकर सुनील कुमार पांडे ने जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 209 में से 205 मतदाताओं ने मताधिकार प्रयोग किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार पालीवाल ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त कर कहा कि वे सभी अधिवक्ताओं के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने बार हॉल के निर्माण एवं जर्जर टंकी की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। सचिव बने सुनील कुमार पांडे ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के विश्वास पर खरा उतरेंगे और युवा अधिवक्ताओं के लिए चैंबर व्यवस्था का प्रयास करेंगे। अजय सिंह यदुवंशी एड. ने चुनाव समिति की सराहना करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.