मथुरा, अप्रैल 6 -- थाना छाता क्षेत्र में शुक्रवार रात दो अलग-अगल स्थान पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत होयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दी। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार रात जीवन लाल निवासी सिनरौल, लखीमपुर खीरी, हाल पता ट्रांसपोर्ट नगर, हाइवे बाइक से मां नरी सेमरी देवी के दर्शन करने गया था। देर रात करीब एक बजे बजे वह दर्शन करने के बाद वापस बाइक से लौट रहा था। अकबरपुर ओवर ब्रिज के समीप अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार को केडी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घटना रात करीब दो बजे अकबरपुर से आगे चौधरी ढाबे क...