मथुरा, फरवरी 7 -- छाता तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस दौरान फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे, जिसकी अध्यक्षता उप जिला अधिकारी वैभव गुप्ता ने की। ज्यादातर मामले भूमि विवाद से संबंधित आए। कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुई। संपूर्ण समाधान दिवस में लेखपाल द्वारा विरासत दर्ज करने के नाम पर पैसे रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए पीड़ित के अधिवक्ता ने शिकायत दर्ज कराई। अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण ने नगला हसनपुर खरोट के पीड़ित के साथ अधिकारियों को बताया कि लेखपाल ने मृतक वारिस दर्ज करने के नाम पर अत्यधिक पैसों की मांग की। जब पैसे नहीं मिले तो मामले को विवादित बता आवेदन निरस्त कर दिया। उनका कहना है कि लेखपाल ने एक लाख रुपए रिश्वत के मांगे, जबकि अभिलेख वैध हैं। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार शिव शंकर, आपूर्ति निरीक्षक मोहन प्रकाश उपाध्याय...