नई दिल्ली, मई 9 -- दिल्ली के कुछ हिस्सों में गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान हवा की गति भी तेज रही। इसके चलते अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को आंधी और बारिश हो सकती है। दिल्ली के ज्यादार हिस्सों में गुरुवार सुबह तेज धूप निकली, लेकिन बीच-बीच में बादलों की आवजाही लगी रही। इस दौरान लोधी रोड और मयूर विहार जैसे कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। आर्द्रता का स्तर 83 से 39 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम का यह रुख अभी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.