रवि कुमार, अगस्त 21 -- बिहार के सुपौल जिले की छातापुर विधानसभा सीट ने डेढ़ दशक में बदलाव के कई दौर देखे। इस सीट का स्वरूप तो बदला ही, सियासी समीकरण भी बदलता गया। 1967 में अस्तित्व में आई यह सीट 2005 तक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। 2008 के परिसीमन में यह सामान्य सीट हो गई। इसके बाद के सभी तीन चुनावों में एक गठबंधन और एक चेहरा ही जीतता रहा। अलबत्ता प्रतिद्वंद्वी जरूर बदलते रहे। आरक्षित सीट रहते हुए सिर्फ तीन चुनावों को छोड़कर (जब कांग्रेस जीती) छातापुर में समाजवादी धड़े के दलों का कब्जा रहा। सामान्य सीट होने के बाद अब यहां भगवा लहरा रहा है। 2010 से लगातार जीत रहे नीरज कुमार सिंह उर्फ बबलू हैट्रिक लगा चुके हैं। वह 2010 में जदयू और 2015 एवं 2020 में भाजपा के टिकट पर जीते। वह नीतीश सरकार में पीएचईडी मंत्री हैं। यह भी पढ़ें- साहेबगंज विधानस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.