सहरसा, अगस्त 7 -- सहरसा, संवाद सूत्र। सहरसा-सोनवर्षा कचहरी रेलखंड के परमिनिया हॉल्ट से आगे बुधवार की सुबह ट्रैक पर पड़ा बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला। शव की पहचान सुपौल जिले के छातापुर के हरियरपुर निवासी जगदेव डिलवार(60) के रूप में हुई। बुजुर्ग के चेहरे सहित अन्य जगहों पर जख्म के निशान मिले हैं। जिस स्थिति में शव को बरामद किया गया है संदेहास्पद परिस्थिति में उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। शव बरामदगी से पहले सहरसा से जमालपुर जाने वाली ट्रेन गुजरी थी जिससे ठोकर लगकर मौत होने की भी चर्चा है। अब घटना की वजह क्या है यह पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। उधर, सहरसा-सोनवर्षा कचहरी रेलखंड के परमिनिया हॉल्ट से आगे 34/22-23 ओएचई किमी पास हुई घटना की वजह से सहरसा-सोनवर्षा कचहरी रेलखंड पर 52 मिनट तक ट्रेन सेवा बाधित रही। सुबह पौने आठ ब...