सुपौल, नवम्बर 9 -- छातापुर। प्रखंड के चरने पंचायत के तमुआ वार्ड 2 में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। घर का दरवाजा लगा रही एक 55 वर्षीय महिला प्रमिला देवी को सांप ने डंस लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार मृतका हरिनंदन यादव की पत्नी थी। बताया गया कि प्रमिला देवी अपने घर के मुख्य दरवाजे पर सुबह के लगभग 8 बजे सफाई का काम कर रही थी। इसी दौरान दरवाजे के पास छिपा एक विषैले सांप ने उनके पैर में काट लिया। जिसे आनन फानन में उनके परिजन उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सभी विवाहित हैं। गांव के लोगों ने बताया कि प्रमिला देवी काफी मिलनसार स्वभाव की महिला थीं...