मुंगेर, अगस्त 25 -- मुंगेर, एक संवाददाता। रविवार की सुबह मुंगेर में हल्की वर्षा और बादलों से घिरे आसमान के साथ हुई। सुबह का मौसम सुहावना रहा और लोगों को उमस एवं गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। पूर्वी हवा के हल्की एवं मध्यम गति से दिनभर बहने के कारण वातावरण में नमी बनी रही। दिन में कई बार रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, सुबह 10 बजे के बाद धूप निकली, लेकिन बादलों के दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा। इससे धूप निकलने के बावजूद गर्मी एवं उमस से राहत मिलती रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक केंद्र, मुंगेर के अनुसार रविवार को मुंगेर थे न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस। हवा की अधिकतम गति लगभग 28 किमी प्रति घंटा रही। वहीं, मुंगेर में लगभग 4 मिमी वर्षा हुई। किसानों के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.