संवाददाता, जनवरी 6 -- यूपी में सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छांगुर बाबा गैंग के गुर्गों द्वारा युवती से गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज गंभीर अपराध की धाराएं हटा दी हैं। यह आरोप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठी पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गए हैं। आरोप है कि पुलिस ने धर्म परिवर्तन और ब्लैकमेलिंग की धारा को केस डायरी से हटा दिया है। इसी वजह से एक आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई है, जिससे उसे जान का खतरा भी है। पीड़िता का कहना है कि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी। आरोपियों के खिलाफ देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी जांच अब क्राइम ब्रांच कर रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वर्ष 2021 में छांगुर बाबा के गिरोह के गुर्गों ने उसे सऊदी भिजवाया था।...