सीतामढ़ी, जून 19 -- सीतामढ़ी। नगर निगम क्षेत्र के छह स्थानों पर कई महीनों से अवैध ऑटो स्टैंड के नाम पर ऑटो चालकों से जबरन उगाही की जा रही थी। इसके बदले में ऑटो चालकों को फर्जी स्टैंड संचालक द्वारा लाल, पीला, उजला व हरे रंग की पर्ची दी जा रही थी। इस मामले की पुलिस को काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमित रंजन ने सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में ट्रैफिक डीएसपी दीपक कुमार, नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह व मेहसौल थानाध्यक्ष फेराज हुसैन को शामिल कर जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद विशेष टीम ने पहले मामले की जांच की। इसमें पता चला कि संतोष पटेल व प्रेम पटेल द्वारा रीगा रोड व गोशाला चौक, मिन्टू उर्फ मोइनुद्दीन द्वारा रेलवे स्टेशन कैम्पस के बाहर और मेहसौल ईदगाह के पास व बबुआ हनुमान मंदिर के समीप नसीम ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.