मुरादाबाद, दिसम्बर 27 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए दुष्कर्म के आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था। थाना सिविल लाइंस के अगवानपुर निवासी आसिम (33) ने बीते बुधवार की शाम छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। लोगों ने आरोपी को बाजार में पकड़कर पिटाई की थी, लेकिन आरोपी के परिजन उसे छोड़कर ले गए थे। पीड़ित बच्ची के परिवार को भी धमकी दी थी, जिसके बाद बीते शुक्रवार की रात पुलिस ने भटावली में निर्माणाधीन पुल के पास आरोपी आसिम को रोकने की, कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो आरोपी आसिम के पैर में गोली लगी और वह मौके पर गिर गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी आसिम का जिला अस्पताल में उपचार करा...