मुरादाबाद, जनवरी 20 -- पाकबड़ा थाना क्षेत्र में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां छह साल की बच्ची को खाली मकान में ले जाकर 51 साल के अधेड़ टेंपो चालक ने रेप किया। नजर पड़ने पर पीड़िता के पिता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शाहिद के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना पाकबड़ा क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक की छह वर्षीय बेटी सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे घर के पास खेल रही थी। बच्ची के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार का बाजार निवासी टेंपो चालक शाहिद का उसके मोहल्ले में आनाजाना था। सोमवार को जिस समय बच्ची घर के पास खेल रही थी उसी समय टेंपो चालक शाहिद वहां टेंपो लेकर खड़ा था। उसने बच्ची को बहाने से अपने पास बुलाया और उसे खींचकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.