मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मझौलिया में छह साल की बच्ची को सकरा पुलिस द्वारा मुक्त कराने के बाद से बच्ची का सौदा कराने वाली महिला चाय दुकानदार बीमारी का बहाना बनाकर भूमिगत हो गई। भरथीपुर में उसकी चाय की दुकान है। पुलिस की कार्रवाई के डर से रविवार को वह दुकान पर नहीं आई। पति ने बताया कि पत्नी की तबीयत खराब है। वह डॉक्टर से दिखाने गई है। इधर, बच्ची खरीदने वाले दंपती में भी कार्रवाई का भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची तीन बहन और एक भाई है। उसकी मां यूपी में शादी कर ली। इसके बाद से चारों बच्चों की देखरेख नाना-नानी करते थे। इस बीच तीनों बच्चियों को बेचकर नाना-नानी घर बंदकर दिल्ली मजदूरी करने चले गए। ग्रामीणों ने बताया कि एक बच्ची को गांव के एक व्यक्ति ने गोद लिया है और दूसरी बच्ची को दूसरे गांव की दंपती ने गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.