मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर। राजनीति विज्ञान के छह सहायक प्राध्यापकों के दस्तावेजों का सत्यापन बुधवार को विवि गेस्ट हाउस में जांच कमेटी की तरफ से की गई। दस्तावेज अधूरे पाए जाने और संदेह होने पर इन सहायक प्राध्यापकों की पोस्टिंग विवि ने रोकी थी। बीआरएबीयू में राजनीति विज्ञान में 60 सहायक प्रध्यापकों का चयन हुआ था, जिसमें 50 की पोस्टिंग हुई थी। जिन छह सहायक प्रध्यापकों की पोस्टिंग रोकी गई थी, उनसे बाकी के दस्तावेजों के साथ 20 जनवरी तक उपस्थित होने को कहा गया था। सभी सहायक प्राध्यापकों ने अपने दस्तावेज जांच कमेटी के सामने प्रस्तुत किए। हालांकि, अब तक विवि की तरफ से इन छह सहायक प्राध्यापकों के पोस्टिंग की अधिसूचना नहीं जारी की गई है। इधर, रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट आ गई है। 28 जनवरी को उसे देखा ...