सिमडेगा, फरवरी 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए अलग और उपयोग योग्य शौचालय होना अनिवार्य है। आदेश का उल्लंघन होने पर स्कूल की मान्यता तक रद्द हो सकती है। इसके बावजूद सिमडेगा जिले के कई सरकारी विद्यालयों में शौचालय सुविधा आज भी गंभीर समस्या बनी हुई है। छह सरकारी स्कूलों में शौचालय का निर्माण ही नहीं हुआ। जबकि 752 स्कूलों में शौचालय है। पर जहाँ बना भी है वहाँ शौचालय की हालत इतनी खराब है कि बच्चे एवं बच्चियाँ उसका इस्तेमाल करने में असमर्थ हैं। जिले के ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी दयनीय नजर आती है। कुछ स्कूलों में पानी की व्यवस्था नहीं है। जिससे शौचालय उपयोग के लायक नहीं है। कई जगहों पर सफाई की व्यवस्था नदारद है। दरवाज़े टूटे हुए हैं और गंदगी के कारण शौचालय महीनों से बंद ...