लखनऊ, दिसम्बर 18 -- प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में सूरज की रोशनी बेअसर रही, जिसके कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बुलंदशहर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जबकि छह प्रमुख केंद्रों पर दृश्यता शून्य दर्ज की गई। घना कोहरा दुर्घटना का कारण भी बन रहा है। कौशाम्बी में एक छात्रा की कोहरे की वजह से हुई दुर्घटना में मौत हो गई। प्रदेश के 10 शहरों में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। रात के समय सबसे अधिक ठंड बुलंदशहर में रही, जहां पारा गिरकर 7.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार बुलंदशहर के अलावा लखीमपुर खीरी में 8.0, बाराबंकी में 8.5, अयोध्या में 9.0, गोरखपुर में 9.2, हरदोई में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.