पीलीभीत, दिसम्बर 1 -- घुंघचाई। मजदूर देखने आए एक फार्मर के छह वर्षीय पोते का एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। वापस लौटे दादा ने पोते को गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। तलाश करने पर एक व्यक्ति बच्चे को अपने साथ ले जाता हुआ मिला। शिकायत पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव बौठा के रहने वाले हरमैन सिंह पुत्र करनैल सिंह रविवार को गांव घुंघचाई में मजदूर देखने आए थे। उनके साथ में छह वर्षीय पोता तरनवीर सिंह भी था। पोते को घर के बाहर छोड़कर वह मजदूर के घर में चले गए। वापस लौटने पर हरमैन सिंह को पोता तरनवीर सिंह घर के बाहर नहीं मिला। इससे उनके होश उड़ गए। उन्होंने पूछताछ की तो आसपास के लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति बालक को लेकर चला गया। जानकारी करने पर अज्ञात व्यक्ति बच्चे का हाथ पकड़ कर ले जाता हुआ मिला। हरम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.