कानपुर, नवम्बर 1 -- अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गोकुल पुरवा गांव के सामने नरिहा मोड़ के पास सड़क किनारे अगवासी डेरापुर का बाइक सवार युवक गत 17 अक्टूबर को पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला था। इससे उसकी मौत हो गई थी। मामले में मृतक की पत्नी ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ उसको सुनियोजित ढंग से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगा पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। मामले में अकबरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन व आरोपितों की तलाश शुरू की है। डेरापुर थाना क्षेत्र के अगवासी गांव निवासी चालीस वर्षीय अफसर पुत्र रोशन अली प्राइवेट शिक्षक थे। मौजूदा समय में वह परिवार के साथ मेवाती मोहाल अकबरपुर में निवास कर रहे थे। शुक्रवार सुबह वह अकबरपुर से अगवासी जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रास्ते में रूरा-अकबरपुर मार्ग पर गोकुल पुरवा के सामने नरिहा मोड के पास वह बाइक सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.