मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए 50 हजार के इनामी अमजद का यूपी समेत छह राज्यों में आतंक था। बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर व्यापारियों को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देता था। बुढाना क्षेत्र में दुस्साहस दिखाते हुए उसने लूट की दो घटनाओं को अजांम दिया। हालांकि बुधवार रात जनपद पुलिस उसके लिए काल बनकर आ खडी हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाश के आंतक को चकनाचूर कर दिया है। हालांकि उसने पुलिस से बचने काफी प्रयास किया, लेकिन पुलिस की गोली नही बच पाया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अमजद एक अंतर्राज्यीय स्तर का कुख्यात अपराधी था, जिसके खिलाफ हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत संगीन धाराओं में लगभग 40 मुकदमे दर्ज थे। ये मामले उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और बिहार के गोपालगंज में दर्...