कोडरमा, फरवरी 12 -- चंदवारा। प्रखंड में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में कई महीनों से पोषाहार की राशि नहीं मिलने से बच्चों को मिलने वाला पोषाहार प्रभावित हो रहा है। कहीं बच्चों को पोषाहार नहीं मिल रहा है, तो कहीं मेनू के अनुरूप नहीं मिल रहा है। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों की उपस्थिति कम हीं देखी जा रही है। इस संबंध में हिन्दुस्तान गुरुवार को चंदवारा पश्चिमी स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, जहां पता चला कि आज हड़ताल के कारण प्राय: सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं। वहां मौजूद सहायिका ने बताया कि विगत छह माह से पोषाहार की राशि नहीं मिल पायी है, जिसके कारण दुकान में उधार हो गया है। दुकानदार भी अब पोषाहार देने से कतराते हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि केंद्र में बच्चों को पोषाहार बंद नहीं किया गया है, लेकिन मेनू के हिसाब से देने ...