कटिहार, फरवरी 24 -- बारसोई निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड में आशा फैसिलिटेटर एवं आशा कर्मियों को 6 माह से मानदेय भुगतान नहीं मिलने से फैसिलिटेटर एवं आशा कर्मी भुखमरी की कगार पर। बता दें कि बारसोई प्रखंड में 16 फैसिलिटी एवं 329 आशा कर्मी तथा 35 मुबलाइजर अस्पताल में कार्यरत हैं। जुलाई महीने से मानदेय एवं इंसेंटिव का भुगतान नहीं हुई है। मालूम हो कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कल आप लोगों तक पहुंचाने में स्वास्थ्य विभाग की ओर से फैसिलिटी एवं आशा कर्मी की अहम भूमिका है। इस संबंध में फैसिलिटेट एवं आशा कर्मी, डेलेंटी गौर, मिताली घोष,जरिफन खातून, मोलिना शाह ने कहा कि सरकार की जितनी सारी योजना है हम लोगों ने लोगों तक पहुंचने का काम किया है। लेकिन हम लोगों को काम के बाद भी 6 माह का मानदेय भुगतान एवं इंसेंटिव का राशि अभी तक नहीं दी गई है। भुगतान नहीं ...