बस्ती, जुलाई 21 -- बस्ती। मनरेगा के रोजगारसेवक सोमवार को सुबह 10 बजे से सदर ब्लॉक परिसर में धरना दे रहे हैं। धरना देने का कारण पिछले छह माह से मानदेय का नहीं मिलना है। बस्ती सदर और विक्रमजोत ब्लॉक में छह माह से मानदेय नहीं मिला हैळ। इससे नाराज रोजगार सेवक जिलाध्यक्ष श्याम किशोर यादव के नेतृत्व में सदर ब्लॉक पहुंचे। यहां पर बीडीओ और प्रमुख कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। मांगों को लेकर नाराज लगाते हुए रोजगार सेवकों ने कहा कि जब तक उनके मानदेय की समस्या का समाधान नहीं हो जाता है, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। रोजगार सेवकों ने अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष श्याम करन यादव के साथ रोहित, दुर्गेश, विशाल, बाबूलाल, परशुराम, विजय यादव, मंजू, गीता त्रिपाठी, सुनीता, नीलम, आरती देवी, सुरेश चौधरी, सत्यप्रकाश, धीरेन्...