आजमगढ़, जून 4 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सरायमीर में विभिन्न वार्डो में लगे छह वाटर कूलर गत छह माह से अधिक समय से खराब पड़ा है। शुद्ध एवं ठंडा पानी के लिए लोग भटक रहे है। इसे लेकर नगर पंचायत अधिकारी,कर्मचारी अंजान बने हुए है। सरायमीर कस्बा में नगर पंचायत की तरफ से ठाकुर द्वारा,स्टेशन मोड़, मीरहसन, नई बाज़ार पूर्वी, चक्काज़ी, ठठेरी बाजार में जगहों पर लाखों की लागत से लोगों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर लगाया गया है। नगर पंचायत की तरफ रख रखाव ठीक न होने कारण ये सभी वाटर कूलर गत छह माह से अधिक समय से खराब पड़ा है। वाटर कूलर खराब होने से लोगों को इस गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। हालंाकि स्थानीय लोगों ने खराब वाटर कूलर को ठीक कराने के लिए कई बार नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी को अवगत भी करा चुके है। इसके बावज...