प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन का कायाकल्प आदर्श स्टेशन की तर्ज पर हो रहा है। जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेन की जानकारी दो फीट के सफेद बोर्ड पर ब्लैक मार्कर की लिखावट से यात्रियों को मिल रही है। छह माह पहले पांच लाख रुपये के बजट से दो बड़ी एलइडी, दो छोटी स्क्रीन लगाने की निविदा आमंत्रित हुई थी। इसके बावजूद स्क्रीन अबतक नहीं लग सकी है। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर छह माह पहले पहुंचे डीआरएम एसएम शर्मा ने यात्रियों की मांग पर ट्रेन टाइमटेबल के लिए दो बड़ी, दो छोटी एलईडी स्क्रीन लगवाने का भरोसा दिया था। सितंबर में जंक्शन पर एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए लखनऊ रेल मंडल की ओर से निविदा आमंत्रित की गई। महाकुम्भ के समापन के बाद भी अब तक जंक्शन पर ट्रेन टाइमटेबल की जानकारी के लिए एलईडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.