एटा, फरवरी 9 -- सोमवार को मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डा. बबिता चौहान ने गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ्य रहने को प्रेरित किया। मेडिकल कालेज में आयोजित कन्या जन्मोत्सव, गोद भराई, अन्न प्रासन कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष पहुंची। जहां पर उन्होंने प्रोबेशन विभाग से 20 नवजात बालिकाओं को बेबी किट, मच्छरदानी सहित अन्य उपयोगी सामग्री भेट की। महिला एवं बाल विकास विभाग ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों के अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित कराया गया। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधाओं को परखा। उन्होंने कहा कि छह माह पूर्व जब वह आई थी तब यहां पर कमियां थी लेकिन आज सुविधाएं पहले से बहुत बेहतर हुई है। इस दौरान प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह, सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकि...