हरिद्वार, मार्च 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। ज्वालापुर क्षेत्र में छह माह की जुड़वा बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की। पिता ने बच्चियों की हत्या का अंदेशा जताकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। मूलरूप से टिहरी के चंबा क्षेत्र के हवेली गांव निवासी महेश सकलानी सिडकुल की नामी कंपनी रॉकमैन में तैनात हैं। करीब सवा साल पहले उनकी शादी हुई थी। वह परिवार के साथ भैरव मंदिर धीरवाली के पास एक किराए के मकान में रहते हैं। छह माह पूर्व उनकी पत्नी शिवांगी ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। गुरुवार को रोजाना की तरह महेश सकलानी ड्यूटी पर चले गए थे। उनकी पत्नी शिवांगी पास की दुकान से दूध लेने के लिए गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.