मेरठ, अप्रैल 15 -- लिसाड़ी गेट के अहमदनगर में छह माह की गर्भवती को ससुरालियों ने बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी गई है। नेहा का निकाह करीब आठ माह पूर्व गली-2 अहमदनगर लिसाड़ी गेट निवासी गुलफाम से हुआ था। नेहा छह माह की गर्भवती है। उसका आरोप है कि उसे दहेज के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था। उसके कमरे के बाहर ससुरालियों ने कैमरा भी लगाया हुआ है। इसी बात को लेकर सोमवार दोपहर विवाद हो गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने नेहा को बेरहमी से पीटा। इसी के चलते उसकी हालत खराब हो गई। आसपास के लोगों ने उसके मायके पक्ष को कॉल करके बुलाया। इसके बाद नेहा को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.