मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के चंद्रलोक चौक स्थित एक फर्नीचर दुकान के एक स्टाफ ने दुकानदार के खिलाफ काजी मोहम्मदपुर थाने में आवेदन दिया है। इसमें छह माह तक काम कराने के बाद वेतन नहीं देने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि काम करने का बकाया रुपये मांगने पर धमकाया गया है। साथ ही काम पर से भी निकाल दिया गया है। इसके बाद उसने थाने में शिकायत की है। पीड़ित ने पुलिस पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थानेदार जयप्रकाश ने मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.