रांची, मार्च 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू छह मार्च को पांच दिनी दौरे पर झारखंड आएंगे। कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि रांची पहुंचने के बाद वे सड़क मार्ग से पलामू जाएंगे। एक बजे से पलामू, लातेहार, गढ़वा जिला, प्रखंड और मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे। यहां से लौटकर लातेहार में रात्रि विश्राम करेंगे। सात मार्च बोकारो के कांग्रेस कार्यालय में बोकारो, धनबाद, गिरिडीह के जिला, प्रखंड और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद रांची आ जाएंगे। सिन्हा ने कहा, आठ मार्च को रांची के मांडर में प्रगतिशील महिला किसान सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद बोकारो जाएंगे। नौ को गोड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:30 बजे गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज के जिला प्रखंड और मंडल अध्यक्षों के साथ चर्...