कौशाम्बी, जून 20 -- भगवतपुर ब्लॉक के मैनापुर गांव में प्रकाश की व्यवस्था के लिए लगाई गई मिनी हाई मास्ट लाइट छह महीने से बंद है। इससे गांव के मुख्य चौराहे पर शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। लोगों की शिकायत के बाद भी अब तक लाइट को दुरुस्त नहीं कराया गया। इससे लोगों में आक्रोश है। मैनापुर गांव में मुख्य चौराहा से यमुना घाट को जोड़ने वाले मार्ग के पास करीब चार साल पहले तत्कालीन सांसद केशरी देवी पटेल की तरफ से एक मिनी हाई मास्ट लाइट लगवाई गई थी। करीब छह महीने पहले लाइट खराब हो गई है। खराब होने के बाद से अभी तक लाइट बंद पड़ी है। इससे गांव के मुख्य चौराहे पर शाम से अंधेरा छाया रहता है। ग्रामीण गुड्डू निषाद, घनश्याम, लालमन, फूलचंद्र निषाद आदि ने बताया कि गांव का मुख्य चौराहा है। जिससे ग्रामीणों का इसी मार्ग से आना-जाना लगा रहता है। हाई मास्ट लाइट बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.