मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता वार्ड संख्या एक व तीन से जुड़े तीन मोहल्लों में बीते छह महीनों से जारी गंदे जलापूर्ति से लोग परेशान हैं। संगम चौक, चतुर्भुज गुप्ता गली और सरस्वती नगर में समस्या है। वार्ड संख्या एक के पार्षद उमेश गुप्ता के मुताबिक खासकर जलापूर्ति शुरू होने के समय नलों से एक से दो घंटे तक गंदा पानी गिरता है। बाद में कई बार स्थिति ठीक होती है और नहीं भी। गंदे पानी की दुर्गंध के कारण लोग विशेषकर सुबह और शाम के समय नल खोलने से परहेज करते हैं। समस्या के समाधान को लेकर पिछले साल निगम के इंजीनियर के साथ टीम पहुंची पर अब तक नतीजा सिफर ही रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.