हरदोई, जनवरी 23 -- हरदोई। शहर में शुक्रवार की शाम छह बजे के बाद ब्लैक आउट हुआ। इसके बाद माक ड्रिल किया गया। इस दौरान युद्ध जैसी आपात स्थिति के दौरान निपटने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अगुवाई में शहर में ब्लैक आउट का माकड्रिल किया गया। छह बजते ही मीरा टाकीज व आसपास का क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। लोगों ने घरों व प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद कर सहयोग दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने हमले के दौरान लोगों के घायल होने की स्थिति में उन्हें अस्पताल तक ले जाने, वहां डाक्टरों द्वारा उपचार आदि का अभ्यास किया गया। सुरक्षा कर्मी भी इधर उधर बचाव कार्य करते नजर आए। बाद में सायरन बजाकर जानकारी दी गई। आपदा के वक्त बचाव के उपाय भी अधिकारियों ने जनमानस को बताए। लोगों को युद्ध जैसी आपात स्थिति में ब्लैक आ...