रुद्रपुर, फरवरी 22 -- किच्छा, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास योजना के अंतर्गत छह राजकीय प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत के लिए 58 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। रविवार को विधायक तिलकराज बेहड़ ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि उनके प्रयासों से विद्यालय भवनों की मरम्मत एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए यह धनराशि मंजूर हुई है। स्वीकृत धनराशि से विद्यालयों में मरम्मत, रंग-रोगन, छत की मरम्मत, फर्श निर्माण, शौचालय सुधार सहित अन्य आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। इनमें Rs.9.72 लाख रुपये राजकीय प्राथमिक विद्यालय धौराडाम, Rs.9.77 लाख राजकीय प्राथमिक विद्यालय छिनकी, 9.77 लाख राजकीय प्राथमिक विद्यालय दरऊ द्वितीय, Rs.9.77 लाख राजकीय प्राथमिक विद्यालय वार्ड 10, 9.74 लाख राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिड़ोरा,Rs. 9.67 लाख रुपये...