बेगुसराय, मार्च 18 -- बेगूसराय/नावकोठी, हिटी। जिले के छह प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा अधिकारी का प्रभार प्रखंड में पदस्थापित पर्यवेक्षकीय स्तर के अधिकारी संभालेंगे। इस संबध में डीएम ने पत्र जारी किया है। जिले के छह प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा अधिकारी का पद रिक्त है। इसमें बेगूसराय, बरौनी, मटिहानी, भगवानपुर, नावकोठी व डंडारी प्रखंड है। यह पद प्रतिनियुक्ति से चल रहा था। बेगूसराय प्रखंड में बीईओ के प्रभार में तेघड़ा के बीईओ राम उदय महतो थे। ग्रामीण विकास अधिकारी बेगूसराय दीप्ति सुमन कुमारी को बेगूसराय के प्रखंड शिक्षा अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। नावकोठी के प्रभार में गढ़पुरा के प्रखंड शिक्षा अधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह थे। अब इस प्रखंड का प्रभार प्रखंड सहकारिता अधिकारी अनिल चौधरी को दिया गया है। वहीं, भगवानपुर में बीईओ का प्रभार प्रखंड स...