छपरा, जनवरी 29 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के रिक्त पदों पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पर्यवेक्षकीय स्तर के पदाधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। डीईओ निशांत किरण द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार सेवानिवृत्ति एवं स्थानांतरण के कारण रिक्त हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पदों पर नई व्यवस्था लागू की गई है। आदेश के तहत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा-सह योजना एवं लेखा अजीत अमर हरिजन को अपने प्रभार के अतिरिक्त छपरा सदर व नगर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। वहीं ग्रामीण विकास पदाधिकारी, परसा प्रिया भारती को परसा प्रखंड, ग्रामीण विकास पदाधिकारी, सोनपुर केशव कुमार को सोनपुर प्रखंड और जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.