लखनऊ, फरवरी 6 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। गांवों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कूड़ा निस्तारण केंद्र (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) निर्माण की योजना सरोजनीनगर ब्लाक की आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। कई वर्ष बीतने के बाद भी तहसील प्रशासन अब तक इन ग्राम पंचायतों में केन्द्र बनाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं करा पाया है। पंचायतीराज विभाग ने ब्लाक की सभी 47 ग्राम पंचायतों में रिसोर्स रिकवरी सेंटर स्थापित करने के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद बनी, समदाखेड़ा, मवई-पड़ियाना, भौकापुर, खुर्रमपुर और गढ़ी-चुनौटी जैसी ग्राम पंचायतों में अभी तक केन्द्र बनाने के लिए जमीन नहीं मिल सकी है। ग्राम पंचायत अधिकारियों ने बताया कि जिन स्थानों को राजस्व विभाग ने चिह्नित किया था। वहां अतिक्रमण और भूमि विवाद की समस्या बनी हुई है। यह है योजना गांवो...