पटना, मार्च 23 -- बिहार के छह नगर निकायों में आम चुनाव और 40 रिक्त सीटों पर उपचुनाव होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, नगरपालिका को इन चुनावों को लेकर मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। इस वर्ष छह नगर निकाय क्षेत्रों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद आम चुनाव कराया जाना है। वहीं, विभिन्न नगर निकायों में 17 मार्च तक रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव कराया जाएगा। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, 25 मार्च तक संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर बिहार विधानसभा का अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची का वार्डवार विखंडन कर लिया जाएगा, जबकि 26 मार्च से 1 अप्रैल तक डाटाबेस की तैयारी एवं प्रारुप मतदाता सूची की सॉफ्ट प्रति तैयार की जाएगी। जबकि, 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक प्रारूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.