गिरडीह, नवम्बर 13 -- गिरिडीह। जिला अधिवक्ता संघ के दो वर्षीय कार्यकारिणी का चुनाव छह दिसंबर को होगा। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी महेंद्र देव, सहायक चुनाव अधिकारी केशव प्रसाद दाराद और महेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से बुधवार को दी। बताया कि नामांकन पत्र 13 नवंबर से मिलेगा। नामांकन 19 से 22 नवंबर तक चलेगा। नाम वापसी के लिए 24 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। जिला अधिवक्ता संघ की घोषणा के साथ ही अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गयी है। चुनाव मैदान में उतरने वाले अधिवक्ता तैयारी में जुट गये हैं। चुनाव अध्यक्ष के एक, उपाध्यक्ष के एक, महासचिव के एक, संयुक्त सचिव के दो, कोषाध्यक्ष के एक, सहायक कोषाध्यक्ष के एक एवं 09 कार्यकारिणाी सदस्य पद के लिए होगा। नामांकन पत्र सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक अधिवक्ता संघ भवन में मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्...