गाजीपुर, फरवरी 12 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद।स्थानीय गांव के महादेवा मठिया स्थित नवनिर्मित शिवालय परिसर से सोमवार को आयोजित भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही पंचांग पूजन के साथ छह दिवसीय श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसमें महिलाएं और पुरुष दोनों माथे पर कलश लेकर आगे चल रहे थे। डीजे पर बज रहे भजन से माहौल भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने जगह जगह यात्रा का स्वागत किया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे बक्सर के पंडित दलेश्वर महाराज के निर्देशन में विद्वान पंडितों ने पूजा का कार्यक्रम शुरू किया गया। इसके बाद महायज्ञ स्थल पर मौजूद कन्याओं और महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर यात्रा की शुरुआत किया। कलश यात्रा को भव्य और दिव्य बनाने के लिए आयोजकों द्वारा व्यापक तै...